फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। जिले के कल्यानपुर थाना के गांव में पति की मारपीट और ससुराल वालों की प्रताड़ना से आहत महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात से जहां इलाके में सनसनी फैल गई, वहीं परिजनों में कोहराम मच गया। मायके पक्ष ने पति समेत अन्य ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की डिमांड न पूरी होने पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
2 साल पहले हुई थी शादीजानकारी के अनुसार, कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव के रहने वाले रामनाथ लोधी ने बताया कि उन्होंने 23 वर्षीय पोती मोनी देवी की शादी दिसंबर 2023 को गाजीपुर के पखरौली गांव के रहने वाले कमल लोधी नामक युवक से की थी। शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर विदा किया था। आरोप है कि विवाह के बाद से ही पति के साथ अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट कर महिला को प्रताड़ित करते थे।
फंदे पर लटका मिला शवमंगलवार की रात घर के अन्य लोग खाना खाने के बाद सो गए थे। बताया जा रहा है कि देर रात कमल ने पत्नी के साथ मारपीट की थी। सुबह जब काफी देर तक महिला बाहर नहीं तो ससुराल वालों ने कमरे में जाकर देखा तो मोनी का शव छत में लगे पंखे के हुक में रस्सी के सहारे लटक रहा था। घटना की जानकारी मिलते हैं मायके पक्ष से पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसपर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर विधिक कार्रवाई शुरू की।
दूसरी तरफ, मायके वालों ने अतिरिक्त दहेज की डिमांड पूरी न होने पर महिला की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी के फंदे में लटकाने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष एचपी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

You may also like

नीमकरौली बाबा के अमेरिकी भक्त कृष्णदास ने प्रेमानंद महाराज को सुनाया भजन, श्रीराधा-कृष्ण रस में डूब गए बाबा

Phone Charging Tips: फोन की बैटरी लाइफ हो जाएगी डबल, बस इंजीनियरों का ये कहा मानकर देखें

इनˈ कामों को करने से रूठ जाती हैं मां लक्ष्मी फिर लाख कोशिशों के बाद भी नहीं आती बरकत﹒

Enrique Iglesias का मुंबई कॉन्सर्ट, झूमीं मलाइका अरोड़ा, विद्या बालन से रुबीना दिलैक तक, सेलेब्स ने की शिरकत

जब आखिरी बार महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हुई थी भिड़ंत तो क्या हुआ था? देखें भारत का पूरा रिकॉर्ड