बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा 22 अक्टूबर को अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पतिदेव और राजनेता राघव चड्ढा ने एक खूबसूरत पोस्ट किया है। उन्होंने बीवी की प्रेग्नेंसी के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं और वह उसे चूमते नजर आ रहे हैं। इसे साथ ही प्यारा कैप्शन भी लिखा है।
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने 19 अक्टूबर को बेटे का स्वागत किया था। एक्ट्रेस शादी के दो साल बाद मां बनीं थीं। दिल्ली के एक अस्पताल में उनकी डिलीवरी हुई थी। अब चार दिन बाद उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया। राजनेता ने सोशल मीडिया पर चार फोटोज पोस्ट कीं, जो कि बीवी की प्रेग्नेंसी के समय की हैं।
राघव चड्ढा का परिणीति चोपड़ा के लिए बर्थडे पोस्ट
पहली फोटो में राघव, परिणीति के बेबी बंप को चूम रहे हैं और वह हंस रही हैं। दूसरी फोटो में दोनों गार्डन एरिया में हैं, जहां पिता अपने बच्चे को महसूस करने के लिए पत्नी के बेबी बंप पर कान लगाए हुए हैं और हैरानी वाला रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, तीसरी और चौथी फोटो भी गार्डन एरिया की है, जहां दोनों अलग-अलग पोज दे रहे हैं।
लोगों ने परिणीति-राघव को बताया बेस्ट कपल
कैप्शन में राघव ने लिखा, 'शहर की सबसे नई और सबसे अच्छी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं। गर्लफ्रेंड से लेकर पत्नी और फिर हमारे नन्हे बेटे की मां बनने तक का यह कितना अविश्वसनीय सफर रहा है।' इस पर लोगों ने रिएक्ट भी किया और बॉलीवुड की अब तक की सबसे बेस्ट फोटो बताया है। कुछ ने दोनों की बेस्ट कपल होने की तारीफ भी की है। तो कुछ फैंस ने एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई भी दी है।

You may also like
जेएनयू में अलोकतांत्रिक ईसी नियुक्तियों पर विवाद, एबीवीपी ने कुलपति से की निष्पक्ष जांच की अपील
गोवर्धन पूजा से बच्चों को मिल रहे हैं संस्कार : दुष्यंत गौतम
इलैयाराजा और सोनी म्यूजिक के बीच कानूनी जंग: क्या होगा गानों के राजस्व का?
जब टॉप हीरोइन बिना शादी के मां बनी अपने राखी भाई` से ही रचा ली शादी
योग ही हर समस्या का समाधान, पीएम मोदी श्रेष्ठ उदाहरण: स्वामी भारत भूषण