नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर शुक्रवार सुबह आई खराबी ने यात्रियों की मुश्किले बढ़ा दी। रोजाना मेट्रो से आवाजाही करने वाले यात्रियों को न सिर्फ यात्रा में काफी अधिक समय लगा, बल्कि स्टेशन में एंट्री पाने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ी। मेट्रो स्टेशनो पर यात्रियो की अधिक भीड़ को देखते हुए रेड लाइन के कई स्टेशनों पर एंट्री गेट बंद कर दिए गए। लोग लगातार अंदर जाने की कोशिश करते रहे। इसे लेकर यात्रियों की कुछ स्टेशनों पर सुरक्षाकर्मियों के साथ नोकझोक भी हुई।
आधे घंटे इंतजार करने के बाद मिली मेट्रो
मुकेश कुमार गुप्ता ने लिखा कि 'मुश्किल से मिली स्टेशन के अंदर एंट्री' मैं रोजाना लक्ष्मी नगर तक मेट्रो से आता हूं। शुक्रवार सुबह भी अपने तय समय पर करीब सवा आठ बजे मेजर मोहित शर्मा मेट्रो स्टेशन पर पहुंचा था, लेकिन एंट्री गेट बंद था। पूछताछ में पता चला कि ट्रेन देरी से चल रही है, इसके चलते दिक्कत आई। फिर थोड़ी देर बाद एंट्री मिल गई, लेकिन ट्रेन के लिए आधे घंटे इंतजार करना पड़ा।
मिनटों के सफर में लग गए डेढ़ घंटे
अनिल कुमार ने कहा कि 'मेट्रो के लिए 51 मिनट किया इंतजार' स्टेशन पर बहुत भीड़ थी। ट्रेन भी बहुत स्लो चल रही थी। मैं शाहदरा से करीब आधे घंटे में अपने गंतव्य तक पहुंच जाता था लेकिन मुझे डेढ़ घंटे से अधिक का समय लग गया। दिलशाद गार्डन स्टेशन पर भी यात्रियों की लंबी भीड़ देखने को मिली। इसी तरह मोहन नगर में यात्रियों को 51 मिनट का इंतजार करना पड़ा। रोहिणी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर भी 30-35 मिनट के अंतराल पर ट्रेन आई।
सोशल मीडिया पर दिखा गुस्सा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यात्री मुकेश कुमार ने लिखा कि रेड लाइन शुक्रवार सुबह काम नहीं कर रही थी। लोग घंटो फंसे रहे। जब हम ट्रांसपोर्ट के जरिए आगे की यात्रा करने के लिए स्टेशन से बाहर निकले तो हमारे स्मार्ट कार्ड से किराये के अलावा 11 रुपये अतिरिक्त काट लिए गए। गलती मेट्रो ने की, मगर किराए के साथ जुर्माना यात्रियों से वसूला गया।
सही की देनी चाहिए सूचना
प्रामिला भाटिया ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेट्रो को कम से कम सही समय पर सूचना देनी चाहिए। अगर मेट्रो सुबह से खराब थी तो इसकी जानकारी सवा आठ बजे क्यों दी गई। मेट्रो को पहले बताना चाहिए। शाहदरा पर हम लोग 45 मिनट तक फंसे रहे। एक अन्य यात्री यश ने लिखा कि मेट्रो की नीद बहुत जल्दी खुल गई।
30 मिनट बाद आ रही दूसरी मेट्रो
शिवम कुमार ने लिखा कि मेट्रो की धीमी रफ्तार और उसमे खराबी आम बात हो गई है। मैं बीते चार महीने से रोजाना मेट्रो में सफर कर रहा हूं, आए दिन कुछ न कुछ खराबी रहती है। दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन फंसे यात्री मनीष गर्ग ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि स्टेशन पर बहुत भीड़ है, मेट्रो 30-30 मिनट के अंतराल पर आ रही है।

You may also like

आपˈ भी नहीं जानते इन वजहों से होता है कमर दर्द, इसको सिर्फ़ 1 सप्ताह में जड़ से ख़त्म करने का सबसे आसान घरेलु उपाय﹒

क्याˈ पति बिना पत्नी की इजाजत बेच सकता है उसकी प्रॉपर्टी? जानिए कानून क्या कहता है﹒

देवरˈ की शर्मनाक हरकत, भाभी ने पहले दबाया मामला, बेटी की इज़्ज़त लगी दांव पर, दर्दनाक कहानी सुनकर रूह कांप जाएगी, पटना में शर्मसार करने वाली वारदात﹒

येˈ जापानी लड़की माइक्रोसॉफ्ट की नौकरी छोड़ पढ़ा रही है भारतीय दर्शन इस वजह से पसंद आया हिंदू धर्म﹒

अनूपपुर: अमरकंटक का रामघाट 51 हजार दीपों से हुआ जगमग