Next Story
Newszop

कर्क साप्ताहिक राशिफल, 21 से 27 जुलाई 2025 : आत्मसम्मान में नई चमक दिखाई देगी, कहीं से मिल सकती है खुशखबरी

Send Push
कर्क साप्ताहिक राशिफल 21 से 27 जुलाई 2025 : यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। व्यापारिक क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण सफलता आपके प्रयासों को सार्थकता देगी। किसी आकांक्षित परिणाम से मन में शांति और संतोष का उदय होगा। रचनात्मक प्रवृत्तियां जैसे संगीत, कला और साहित्य, आपके भीतर जागृत होंगी और भावलोक में कोमलता घोलेंगी। नकारात्मक चिंतन से बचना अत्यावश्यक है, अन्यथा उसका प्रभाव आपके भावजगत पर भारी पड़ सकता है। किसी आत्मीय का सहयोग सुखद अनुभूति कराएगा। माता-पिता की दुआएं अपना असर दिखाएंगी। कोई पुराना टूटा हुआ संबंध पुनः जुड़ने की ओर अग्रसर होगा।



सप्ताह की शुरुआत में वातावरण में सकारात्मक परिवर्तन की आहट सुनाई दे सकती है। आत्मसम्मान में नई चमक दिखाई देगी। किसी निवेश से संतोषजनक लाभ होगा, जिससे हृदय उल्लास से भर उठेगा। किसी स्वजन के सहयोग से जटिल कार्य भी सहजता से पूर्ण होंगे। केवल आपका नहीं, आपके साथ जुड़े लोगों का भी कल्याण होगा। ज्योतिषीय या आध्यात्मिक विषयों में रुचि बढ़ेगी, जिससे आंतरिक समृद्धि अनुभव होगी। प्रतिष्ठा को लेकर सचेत रहें, क्योंकि आपकी छवि ही आपकी सबसे मूल्यवान पूंजी है। किसी सहकर्मी से विचारों का टकराव उत्पन्न हो सकता है। लेकिन इसी अवधि में कोई शुभ समाचार प्रसन्नता का कारण बनेगा। पुराने तनावों से राहत मिलने के संकेत हैं। यद्यपि किसी विधिक उलझन की संभावना है, लेकिन शीघ्र ही सुलह की दिशा में स्थिति सुधरती दिखेगी। अनावश्यक व्यय मानसिक अस्थिरता का कारण बन सकता है इसलिए व्यर्थ के कार्यों से स्वयं को दूर रखें। नवीन विचारों से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अगर धैर्य में कमी आई तो स्थितियां जटिल हो सकती हैं। भावनाओं पर नियंत्रण आवश्यक रहेगा। आपका सामाजिक प्रभाव सुदृढ़ होगा।



सप्ताह के बीच में आपकी चातुर्य और समझदारी में विशेष निखार आएगा। समय सफलता के संकेत दे रहा है। आपकी छवि को धूमिल करने के प्रयास विफल रहेंगे। कुछ वरिष्ठों के व्यवहार से मन को चोट लग सकती है। आपके किसी निर्णय को पहले आलोचना का पात्र बनना पड़ेगा, लेकिन बाद में वही निर्णय प्रशंसा का कारण बनेगा। आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी बरतें। जीवनसाथी का प्रेमपूर्ण सहयोग मिलेगा। यह समय आपके लिए अत्यंत लाभकारी हो सकता है। बशर्ते आप उसे पूरी सजगता से साधें। राजनीतिक संरक्षण या किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग उपयोगी सिद्ध होगा। व्यापार में किसी व्यक्ति के कारण अस्थायी उलझन हो सकती है, लेकिन उसका समाधान शीघ्र मिलेगा। आपके प्रभाव में विशेष वृद्धि होगी और सम्मान की प्राप्ति होगी। आत्मसम्मान को नई धार मिलेगी और पारिवारिक वातावरण में शांति का संचार होगा। धीरे-धीरे बाधाएं विलीन होने लगेंगी।



सप्ताह के अंत में करियर की स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी। वक्तृत्व कौशल में बढ़ोतरी होगी जिससे आप अपनी बात को प्रभावशाली ढंग से रख पाएंगे। आंतरिक शक्ति का विस्तार होगा जो आपको मानसिक स्थिरता प्रदान करेगा। लेकिन अनावश्यक चिंताएं आपको घेरे रहेंगी। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियाँ विशेषकर पेट या पीठ से जुड़ी हो सकती हैं। किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा छल की संभावना है इसलिए सतर्क रहें। परिजनों से किसी विषय पर मतभेद हो सकता है, पर मस्तिष्क को शांत और तटस्थ बनाए रखें। पुरानी बचत में ह्रास का अनुभव होगा, जिससे अस्थायी चिंता उत्पन्न हो सकती है। उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। पारिवारिक संबंधियों से लाभ होगा। किसी निर्णय में चूक से हानि हो सकती है इसलिये विचारपूर्वक कदम उठाएं। हल्के तनाव के बावजूद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी विनम्रता आपको विशिष्ट बनाएगी और आपकी योग्यता उसे प्रभावी बनाएगी। कोई शुभ समाचार हृदय में प्रसन्नता का संचार करेगा। किसी व्यक्ति विशेष के माध्यम से लाभ मिलने की संभावना है। विषम परिस्थितियों से आप सहजता से निपट सकेंगे। क़ानूनी उलझनों से यथासंभव बचें। कोई अनुभवी व्यक्ति सहयोग के लिए आगे आएगा और आपकी दिशा को स्पष्ट करेगा।



शुभ रंग – मरून

शुभ अंक – 2


Loving Newspoint? Download the app now