कल का मौसम 8 नवंबर 2025 : देश में मानसून की विदाई पूरी तरह से हो गई है। लेकिन अभी भी कुछ राज्यों में बारिश अपना रौद्र रूप दिखा रही है। देश के तीन राज्य ऐसे हैं जहां फिर से मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश की वजह से तापमान तेजी से नीचे गिरेगा। आसपास के राज्यों में भी इसका असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा अब ठंड ने भी उत्तरी भारत के कई राज्यों में दस्तक दे दी है। इन सब के बच उत्तर पश्चिम भारत में अगले 5-6 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है।
वहीं, मध्य भारत में भी अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कमी होने की संभावना है और उसके 3-4 दिन बाद तक तापमान में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। वहीं, उत्तर पश्चिम भारत में अगले 5-6 दिनों में तापमान में किसी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। तो चलिए जानते हैं आपके शहर के मौसम का हाल...
इन 3 राज्यों में बारिश की वजह से बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण के तीन राज्य तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बारिश की वजह से इन राज्यों में तापमान में 4 से 5 डिग्री तक कमी आ सकती है। जिससे सुबह और शाम के समय ठंड महसूस होगी। इस दौरान समुद्री किनारे रहने वाले मछुआरों को चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली में कल यानी 8 नवंबर को तापमान में और कमी आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सुबह और शाम हवा चलेगी। जिससे न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 13 से 14 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है। लोगों को स्वास्थ्य का खासा ध्यान रखने की जरूरत है।
यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा
पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कमी आने की संभावना है और उसके 4-5 दिन बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है। फिलहाल प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। लेकिन सुबह शाम तापमान गिरने के चलते ठंड बढ़ेगी। ग्रामीण इलाकों में कोहरे से परेशानी बढ़ सकती है।
बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा
बिहार में अगले 24 घंटे मौसम में किसी तरह के बदलावा की संभावना नहीं है, हालांकि, तापमान में 1 से 2 डिग्री तक कमी आ सकती है। सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होगा। अगले सप्ताह तक गर्म कपड़े पहनने की नौबत आ सकती है।
उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड में कल यानी 8 नवंबर से तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। यानी देखा जाए तो न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। नैनीताल में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा
झारखंड की राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में न्यूनतम तापमान में तेजी से कमी आएगी। 8 नवंबर के मौसम की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा। राज्य में बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है।
हिमचल में कल मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश में भी तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है। मनाली और लाहुल स्पीति के पर्यटन स्थल पर जमकर बर्फबारी हो रही है। यहां पर पर्यटकों की खूब भीड़ लगी है। मनाली के तापमान की बात करें तो कल यानी 8 नवंबर को यहां अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान -12 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी तेजी से गिरेगा पारा
मध्य प्रदेश में कल यानी 8 नवंबर को न्यूनतम तापमान में कमी आएगी। भोपाल में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं, राजस्थान की बात करें तो यहां भी अब ठंड दस्तक दे देगी। 8 नवंबर को जयपुर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
गुजरात-महाराष्ट्र में कल बारिश नहीं होगी
गुजरात और महाराष्ट्र में कल बारिश की किसी तरह की संभावना नहीं है। आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। हालांकि, मध्यम गति से हवा चलेगी जिसके चलते मौसम में ठंड का एहसास होगा।

You may also like

रंगदारी मांगने और बम विस्फोट करने वाले दो अपराधी गिरफ्तार

बेमौसम बारिश से फसल बर्बाद होने पर परेशान किसान ने फांसी लगा की खुदकुशी

राष्ट्र विरोधी लोगों में शामिल हैं डॉ एसटी हसन : डॉ. राजकमल गुप्ता

फिल्म HAQ का कमजोर शुरुआत, लेकिन सकारात्मक समीक्षाएं

मध्य प्रदेश पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में मिल रही सफलता