Next Story
Newszop

हथियार दिखाकर भरे बाजार से लड़की का अपहरण, जाम में फंसे तो कूदकर भाग निकली नाबालिग

Send Push
आलीराजपुर: जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है। तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े एक नाबालिग लड़की को बाजार से किडनैप कर लिया। लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए खुद को बचाया। यह घटना बुधवार को हुई। इसका वीडियो शुक्रवार देर रात सामने आया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।





दरअसल, पूरा मामला अलीराजपुर जिले के बोरी थाना क्षेत्र का है। यहां पर बुधवार दोपहर को एक नाबालिग लड़की के साथ किडनैपिंग की कोशिश हुई। तीन बदमाश बाइक से पहुंचे और उसे भरे बाजार से जबरदस्ती बाइक पर बैठाने लगे। साथ में लड़की की बहन भी थी। उसने इसका विरोध भी किया, लेकिन बदमाशों ने उसे धारदार हथियार दिखाकर डरा दिया। भीड़ में से किसी ने भी लड़की की मदद नहीं की। लड़की को बाइक पर बैठाकर बदमाश भागने लगे। लेकिन, आगे जाम लग गया। लड़की ने मौका देखकर बाइक से छलांग लगा दी और भीड़ में छिपकर अपनी जान बचाई।





बहन ने बताई आपबीती

पीड़िता की बहन ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ बाजार गई थी। दोपहर करीब 3 बजे तीन लड़के बाइक पर आए। उनके पास धारदार हथियार थे। वे उसकी बहन को ले जाने लगे। उसने विरोध किया तो बदमाशों ने उसे हथियार से डराया। उसने लोगों से मदद मांगी, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। लड़की ने पुलिस को बताया कि अपहरण की कोशिश के दौरान आगे जाम लग गया। उसने मौका देखकर बाइक से छलांग लगा दी। वह भीड़ में छिपकर बच निकली। इसी बीच आरोपी फरार हो गए।





पुलिस ने क्या कहा?

बोरी थाना के प्रभारी नेपाल सिंह चौहान ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। अपहरण का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही अधिक जानकारी मिल पाएगी। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी धार जिले के टांडा पुलिस थाना क्षेत्र के काकोडा गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, उन्होंने खुद ही इस मामले पर ध्यान दिया और FIR दर्ज कर लिया है। वे आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

Loving Newspoint? Download the app now