CSBC Bihar Police Constable Final Result 2025 PDF: बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल सरकारी रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस पुलिस भर्ती में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर उपलब्ध Bihar Police Constable Final Result 2025 Link से डाउनलोड कर सकते हैं। खबर में मेरिट लिस्ट पीडीएफ का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है। Bihar Police Constable Final Result 2025: लिंकबिहार पुलिस कांस्टेबल की यह भर्ती 21391 पदों के लिए चल रही थी। जिसका री एग्जाम अगस्त 2024 में आयोजित किया गया था। लिखित परीक्षा में चयनित हुए अभ्यर्थियों को 9 दिसंबर 2024 से पीईटी परीक्षा के लिए बुलाया गया था। वहीं अब फिजिकल के बाद 9 मई को इस भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। जिसमें 10205 पुरुष, 11278 महिलाएं और 8 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल मेरिट लिस्ट में अंतिम तौर पर कांस्टेबल सरकारी नौकरी के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। साथ ही कैटेगिरी वाइज कटऑफ भी बताई गई है। बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?उम्मीदवार बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट नीचे दिए गए चरणों का पालन करके चेक कर सकते हैं-
- सबसे पहले सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, "Final Selection List of Candidates for the Post of Constable in Bihar Police. (Advt. No. 01/2023)" पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो खुलेगी जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे।
- आप Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
- यदि आपका रोल नंबर मेरिट लिस्ट में मौजूद है, तो आप कांस्टेबल भर्ती में चयनित हुए हैं।
- PDF को भविष्य के संदर्भ के लिए सेव और डाउनलोड करें।
You may also like
दूध में चीजें मिलाएं – 95% घुटनों का दर्द, Joint pain बिलकुल ठीक• ˠ
भारत और पाकिस्तान 'तत्काल और पूर्ण संघर्षविराम' पर सहमत, विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने दी और जानकारी
डॉक्टरों की भी बोलती बंद हो गयी इस उपाय को देखकर –10 दिन में बालों का झड़ना बंद और 30 दिन में नए बाल• ˠ
क्या आप जानते हैं सवाई माधोपुर के राजा ने रणथंभौर को क्यों चुना था राजधानी? वीडियो में सामने आया 700 साल पुराना काला सच
क्या आप जानते हैं सवाई माधोपुर के राजा ने रणथंभौर को क्यों चुना था राजधानी? वीडियो में सामने आया 700 साल पुराना काला सच