Bihar Police CID Recruitment 2025: पुलिस की नौकरी करना चाहते हैं, तो आपके लिए बिहार पुलिस ने एक और नई भर्ती का ऐलान कर दिया है। यहां क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) में असिस्टेंट डायरेक्टर और सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खास बात यह है कि इस भर्ती के लिए युवा उम्मीदवारों के साथ रिटायर्ड हो चुके लोग भी आवेदन कर सकते हैं।
बिहार पुलिस ने इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू कर दी है, जिसमें इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आखिरी तारीख 31 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म अप्लाई करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर police.bihar.gov.in खुल गया है।
Bihar Police CID Vacancy 2025: जरूरी डिटेल्स
बिहार पुलिस सीआईडी के लिए क्या योग्यता चाहिए?
इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
बिहार पुलिस ने इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू कर दी है, जिसमें इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आखिरी तारीख 31 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म अप्लाई करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर police.bihar.gov.in खुल गया है।
Bihar Police CID Vacancy 2025: जरूरी डिटेल्स
बिहार पुलिस सीआईडी के लिए क्या योग्यता चाहिए?
- शैक्षिक योग्यता: बिहार पुलिस सीआईडी की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास रसासन, भौतिकी, जीव विज्ञान, मनोविज्ञान आदि संबंधित क्षेत्र में एस.एससी या एमटेक आदि की डिग्री होनी चाहिए। बी.ई/बीटेक कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग आदि डिग्री वाले भी अप्लाई कर सकते हैं। आप शैक्षिक योग्यता की ये जानकारी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन भी देख सकते हैं।
- आयुसीमा: इन पदों पर फॉर्म अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए। आयुसीमा की गणना 1 अक्टूबर 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं सेवानिवृत पदाधिकारियों के लिए अधिकतम आयुसीमा 65 वर्ष तक मान्य होगी। यानी रिटायर्ड हो चुके लोग भी इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं।
- चयन प्रक्रिया: उम्मीदवारों का चयन नियोजन हेतु गठित बोर्ड द्वारा किया जाएगा।
- बिहार पुलिस की इस भर्ती में अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट की मदद से फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।
- यहां आपको Apply Online के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब फॉर्म खुलने के बाद मांगी गई सभी जानकारी एक एक करके ठीक बॉक्स में भर दें।
- अब अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, शैक्षिक योग्यता और अनुभव के सर्टिफिकेट सही साइज में अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को फाइनली सब्मिट कर दें।
इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
You may also like
हजारीबाग में नक्सलियों के ठिकानों से कई हथियार बरामद, पुलिस-सीआरपीएफ को मिली कामयाबी
'राइज एंड फॉल' में डबल एविक्शन: कीकू शारदा और आदित्य नारायण हुए बाहर
Hair Care Tips: आज से ही घर पर कर लें ये उपाय, बालों को मिलेगी मजबूती, आएगी चमक
IIT Vacancy 2025: ग्रेजुएट्स के लिए आईआईटी में निकली भर्ती, मिलेगी बढ़िया सैलरी, बस चाहिए ये शर्त
Jokes: बच्चा: मम्मी मुझे छोटा भाई चाहिए, मम्मी: तेरे पापा दुबई में है, उन्हें आने दे, फिर इस बारे में सोचेंगें, पढ़ें आगे