चीन ने सुनामी से नष्ट हुए फुकुशिमा परमाणु ऊर्जा संयंत्र से थोड़ी मात्रा में रेडियोधर्मी अपशिष्ट जल छोड़े जाने को लेकर लगभग दो साल के प्रतिबंध के बाद जापान से सीफूड के आयात पर प्रतिबंध हटा लिया है।
सीमा शुल्क एजेंसी की ओर से जारी एक नोटिस में कहा गया है कि रविवार को प्रतिबंध हटा लिया गया है और जापान के अधिकतर हिस्सों से आयात फिर से शुरू हो जाएगा।
अगस्त 2023 में लगाया गया यह प्रतिबंध जापान के मत्स्य उद्योग के लिए बड़ा झटका था। जापानी सीफूड के लिए सबसे बड़ा विदेशी बाजार चीन का है। जापान अपने सीफूड का 20 फीसदी से अधिक हिस्सा चीन को निर्यात करता है।
फुकुशिमा स्थित परमाणु संयंत्र 2011 में एक भूकंप के बाद आई भीषण सुनामी से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। कई वर्षों की बहस के बाद, परमाणु ऊर्जा संयंत्र कंपनी को सरकार से यह अनुमति मिल गई कि वह इस अपशिष्ट जल को समुद्र में धीरे-धीरे छोड़े, बशर्ते कि पहले इसे शोधित कर लिया जाए ताकि अधिकतर रेडियोधर्मी तत्वों को हटा दिया जाए।
चीन ने इससे असहमति जतायी थी और यह कहते हुए सीफूड के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था कि रेडियोधर्मी जल को समुद्र में छोड़े जाने से मत्स्य उद्योग और तटीय समुदाय खतरे में आ जाएगा।
बहरहाल, जापान के 47 में से 10 प्रांतों के सीफूड पर प्रतिबंध जारी रहेगा। इनमें फुकुशिमा और उसके आसपास के प्रांत भी शामिल हैं।
You may also like
सोमवार को शिव पूजा से बदल सकती है किस्मत, जानिए विशेष उपाय और उनके चमत्कारी लाभ
बांग्लादेश में महिला के यौन उत्पीड़न का वीडियो वायरल, लोगों में भारी गुस्सा
सरकार की सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के दम पर 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर निकले: पीएचडीसीसीआई
झारखंड के खूंटी में तेज रफ्तार बाइक ने पेड़ में मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत
नसीरुद्दीन शाह के बयान पर सिने एम्प्लॉइज ने जताई नाराजगी, कहा – 'देश से बड़ा कोई नहीं'