लाइव हिंदी खबर :- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने टॉमहॉक मिसाइलों से रूस पर हमला किया, तो उसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। पुतिन का यह बयान तब आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रूस की दो बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लूकोइल पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया। पुतिन ने इसे दुश्मनी भरा कदम बताया और कहा कि इससे दोनों देशों के रिश्ते और खराब हो सकते हैं।

हालांकि पुतिन ने यह भी कहा कि रूस हमेशा बातचीत के पक्ष में रहा है। उन्होंने कहा कि टकराव या विवाद के बजाय बातचीत हमेशा बेहतर होती है। हमने हमेशा संवाद का समर्थन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कदम 22 अक्टूबर को ट्रम्प और पुतिन के बीच प्रस्तावित बैठक रद्द होने के बाद उठाया गया। अमेरिका का कहना है कि प्रतिबंधों का उद्देश्य रूस की तेल कंपनियों के जरिए मिल रही युद्ध फंडिंग पर रोक लगाना है।
You may also like

बहन जी न्याय दिलाएंगी... 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने मायावती के आवास पर किया प्रदर्शन

लोकआस्था का महापर्व : काजल राघवानी और अरविंद अकेला कल्लू ने दी फैंस को छठ की शुभकामनाएं

ग्लोबल ट्रेड में आ रहा बड़ा शिफ्ट, भारत की ऑटो इंडस्ट्री दक्षिण अफ्रीका में निवेश बढ़ाएगी

तलाक के बदले पत्नी ने पति से रखी ये ख़ास मांग` सुन कर कोर्ट में हो गया सन्नाटा

'रा.वन' की रिलीज को 14 साल पूरे, अभिनव सिन्हा ने बताया कैसे मिली थी कहानी की प्रेरणा




