बीजिंग, 6 सितंबर . शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश महिला संघ की प्रमुख ने 5 सितंबर को कहा कि शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की स्थापना के बाद से अब तक के 60 वर्षों में शीत्सांग ने महिलाओं और बच्चों के कार्यों के विकास में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं. महिलाओं और बच्चों के वैध अधिकारों और हितों की प्रभावी ढंग से रक्षा की गई है, उनके स्वास्थ्य स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, उनके शिक्षा के अधिकार की पूरी गारंटी दी गई है और महिलाओं के लिए रोजगार के पैमाने का निरंतर विस्तार हुआ है. आधे आकाश को थामे रखने वाली महिलाओं की भूमिका और भी स्पष्ट हुई है. यह एक आधुनिक समाजवादी शीत्सांग के विकास में एक महत्वपूर्ण योगदान है.
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश महिला संघ के दल की सदस्य ली क्वोयिंग ने उस दिन आयोजित न्यूज ब्रीफिंग में कहा कि 2024 के अंत तक, शीत्सांग की कुल स्थाई जनसंख्या 37 लाख हो गई, जिसमें 17 लाख 50 हजार महिलाएं हैं, जो लगभग 47.3 प्रतिशत है. शीत्सांग में कार्यरत कुल लोगों में से 40.2 प्रतिशत कार्यरत महिलाएं हैं. शीत्सांग में पेशेवर और तकनीकी कर्मियों में महिलाओं का अनुपात लगातार बढ़ रहा है और महिलाओं की सामाजिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है.
पिछले 60 वर्षों में शीत्सांग में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. शीत्सांग में किसानों व चरवाहों के रहने की जगहों में गर्भवती महिलाओं के लिए अस्पताल में प्रसव के लिए सब्सिडी हेतु तरजीही नीतियों का कार्यान्वयन जारी है.
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)
–
एएस/
You may also like
भारत ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की, गिल और जायसवाल का शतक
सोनिया गांधी ने आईपीएस अधिकारी वाई पूरन की आत्महत्या पर जताया शोक
गैस रिफिलिंग करते समय दो वैन में लगी आग, दमकल कर्मियों ने बुझाई
दसवीं फेल ऑटो ड्राइवर की किस्मत ने ऐसी` पलटी मारी कि पहुँच गया स्विट्जरलैंड लेकिन वहां जाकर सामने आई ऐसी सच्चाई जिसने कर दिया सबको हैरान
Travel: इस खूबसूरत हिल स्टेशन पर अपनी दिवाली की छुट्टियां बिताएं; खूबसूरती देख रह जाएंगे हैरान