Next Story
Newszop

2027 में इंडिया गठबंधन के साथ… ये क्या कह गए सपा प्रमुख, अखिलेश यादव के ऐलान से भाजपा में टेंशन!..

Send Push

Akhilesh Yadav: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर एक बार फिर अपनी रणनीति साफ की है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश ने ऐलान किया कि वह इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले यूपी के दौरे पर आए कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने भी कहा था कि कांग्रेस गठबंधन सहयोगियों के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उनके इस बयान से गठबंधन में एकजुटता का संदेश गया है। साथ ही यह आगामी चुनावी समीकरणों को लेकर अहम संकेत है। अखिलेश यादव ने कानपुर के सीएमओ के तबादले को लेकर योगी सरकार पर कटाक्ष किया। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मरीजों को दवा के नाम पर कोयले का घोल पिलाया जा रहा है और गलत इंजेक्शन लगने से लोगों की जान जा रही है। अखिलेश यादव ने बुनकरों की हालत पर भी चिंता ज़ाहिर की है। उन्होंने कहा कि बुनकरों को आधुनिक सुविधाएं मिलनी चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री बुनकरों की समस्याओं को नहीं समझते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी बुनकरों की समस्याओं का समाधान करेगी।

योगी सरकार में आंतरिक कलह-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए आंतरिक कलह की बात कही। उन्होंने कहा- ‘पहले डिप्टी सीएम और निवर्तमान सीएम के बीच कलह थी, अब सब आपस में भिड़ रहे हैं। किसी को पीटा जा रहा है और मौजूदा सीएम खुद छोड़कर जा रहे हैं। भाजपा के लोग पीडीए को न्याय नहीं मिलने दे रहे हैं।’

Loving Newspoint? Download the app now