नई दिल्ली, 18 सितंबर – सप्ताह की शुरुआत के साथ ही कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट जारी है। लगातार दूसरे दिन सोने और चांदी के भाव फिसलते नजर आ रहे हैं। मंगलवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेज गिरावट दर्ज की गई।
MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावटसुबह 9:30 बजे MCX पर 24 कैरेट सोने की कीमत 572 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ ₹1,09,250 पर पहुंच गई। वहीं, चांदी की कीमतों में भी 864 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखने को मिली और यह ₹1,25,940 प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।
पिछले कारोबारी दिन (17 सितंबर) भी चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, और आज भी यह सिलसिला जारी रहा।
दिन का हाई और लो रेट- सोना (24 कैरेट):
- लो: ₹1,09,157 प्रति 10 ग्राम
- हाई: ₹1,09,425 प्रति 10 ग्राम
- चांदी:
- लो: ₹1,25,900 प्रति किलो
- हाई: ₹1,26,614 प्रति किलो
- सोना (24 कैरेट): ₹1,10,869 प्रति 10 ग्राम
- चांदी: ₹1,29,300 प्रति किलो
पटना | ₹1,09,440 | ₹1,25,560 |
जयपुर | ₹1,09,480 | ₹1,25,610 |
कानपुर | ₹1,09,530 | ₹1,25,660 |
लखनऊ | ₹1,09,530 | ₹1,25,660 |
भोपाल | ₹1,09,610 | ₹1,25,760 |
इंदौर | ₹1,09,610 | ₹1,25,760 |
चंडीगढ़ | ₹1,09,500 | ₹1,25,700 |
रायपुर | ₹1,09,460 | ₹1,25,650 |
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता के कारण निवेशकों का रुझान सोने-चांदी से हट रहा है। आगामी दिनों में भी कीमतों में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी हुई है।
You may also like
एक गाँव के एक जमींदार ठाकुर` बहुत वर्षों से बीमार थे। इलाज करवाते हुए कोई डॉक्टर कोई वैद्य नहीं छोड़ा कोई टोने टोटके करने वाला नहीं छोड़ा। लेकिन कहीं से भी थोड़ा सा भी आराम नहीं आया ! एक संत जी गाँव में आये उनके दर्शन करने वो ज़मींदार भी वहाँ गया और उन्हें प्रणाम किया। उसने बहुत दुखी मन से कहा – महात्मा
घी, तेल से लेकर बिस्किट तक… पतंजलि के सभी सामान होंगे सस्ते
करोड़ों की कारें हेलिकॉप्टर और फार्महाउस` के मालिक MS धोनी लेकिन 1 पैसे का घमंड नहीं आज भी मां के संस्कारों और गांव की मिट्टी से करते हैं सच्चा प्यार
फिर पिटा पाकिस्तान…भारत ने 6 विकेट से जीता मुकाबला
Rajasthan: सीएम भजनलाल ने अब ले दिया है ये बड़ा निर्णय, आज से 29 सितम्बर तक होगा ऐसा