Kumar Sanu : कुमार सानू (Kumar Sanu) म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। उन्होंने कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। हालांकि, अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ वह अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ, खासकर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। हालांकि, सिंगर का एक अफेयर उनकी पहली शादी टूटने की वजह भी बना था।
हाल ही में इस बात का जिक्र फिर से हो रहा है क्योंकि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की है।
Kumar Sanu का इस अभिनेत्री से जुड़ा था रिश्ताक्या आप जानते हैं कि सिंगर कुमार सानू (Kumar Sanu) कभी 90 के दशक की एक्ट्रेस कुनिका सदानंद को डेट कर रहे थे? एक इंटरव्यू में कुनिका सदानंद ने कुमार सानू के साथ अपने रिश्ते को लेकर कई बड़े खुलासे किए।
उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात ऊटी में एक शूटिंग के दौरान हुई थी। जब वह फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने की कोशिश कर रही थीं। कुमार सानू (Kumar Sanu) अपनी बहन और भतीजे के साथ छुट्टियां मनाने ऊटी आए थे। जिसके बाद दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।
कुनिका ने कुमार सानू को दिया पति का दर्जाकुनिका ने बताया कि एक दिन सिंगर (Kumar Sanu) बहुत ज्यादा नशे में धुत हो गए थे और होटल की खिड़की से कूदने वाले थे। उस समय सभी ने उन्हें पकड़ लिया। जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। ऊटी से लौटने के बाद गायक अपनी पत्नी से अलग रहने लगे और फिर उनका और कुनिका का रिश्ता बढ़ने लगा। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वे दोनों करीब 5 साल तक साथ रहे थे। उन्होंने कहा, “मैं उनके लिए पत्नी की तरह थी, मैं उन्हें अपने पति की तरह मानती थी।”
कुनिका और सानू का रिश्ता जल्द ही टूटाहालांकि इन सबके बीच कुमार सानू (Kumar Sanu) की पहली पत्नी को एक्ट्रेस से काफी दिक्कतें होने लगीं। इसकी वजह यह थी की जब भी कुमार सानू रीता को पैसे देने में देरी करते थे। तो वह इसके लिए कुनिका को जिम्मेदार ठहराती थीं। एक्ट्रेस ने बताया की पैसे ना मिलने पर गुस्से में उन्होंने हॉकी स्टिक से उनकी कार तोड़ दी थी।
उन्होंने यह भी बताया की वह उनके घर के बाहर आकर चिल्लाती थीं। कुनिका ने कहा की मैंने उस वक्त उन्हें समझा था, क्योंकि वह सिर्फ अपने बच्चों के लिए पैसे चाहती थीं। सिंगर (Kumar Sanu) के लिए नहीं। कुछ समय बाद कुनिका और कुमार सानू (Kumar Sanu) का रिश्ता टूट गया। इन सबके बाद सिंगर ने सलोनी भट्टाचार्य से शादी कर ली थी।
You may also like
Sarkari Naukri Alert 2025: 10वीं पास को मिलेगी 63000 तक बेसिक सैलरी, बिहार में निकली ड्राइवर, ऑफिस अटेंडेंट भर्ती
Rashifal 5 oct 2025: इन राशियों के जातकों के लिए शुभ होगा दिन, सेहत और खर्चों पर देना होगा ध्यान, जाने राशिफल
IND vs AUS: रोहित ने छोड़ी कप्तानी, श्रेयस उपकप्तान, बुमराह-हार्दिक बाहर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 ODI के घोषित हुई भारतीय टीम
निधिवन का डरावना सच 99 साल की` महिला बोली- 'श्री कृष्ण…' सुन खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Health Tips: मर्दाना कमजोरी को दूर कर देती हैं ये पत्तियां, नियमित सेवन करने से मिलते हैं ये लाभ