महाराष्ट्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी होने वाली बहू से विवाह कर लिया। जब उसके बेटे को इस बात का पता चला, तो वह इसे सहन नहीं कर सका।
बेटे की मंगेतर से पिता की शादी ने सभी को चौंका दिया है। लोग हैरान हैं कि कोई पिता अपनी बहू से शादी कैसे कर सकता है।
यह घटना नासिक में हुई है। जानकारी के अनुसार, बेटे का रिश्ता पहले से तय था और दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां चल रही थीं। इसी दौरान, पिता और दुल्हन के बीच प्यार हो गया और उन्होंने बिना किसी को बताए शादी कर ली।
बेटे ने लिया संन्यास
जब बेटे को इस शादी की जानकारी मिली, तो उसे गहरा सदमा लगा। उसने संन्यास लेने का निर्णय लिया। परिवार के सदस्यों ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। पिता ने दूसरी लड़की की तलाश शुरू की, लेकिन बेटे ने स्पष्ट कर दिया कि वह अब शादी नहीं करेगा।
कुछ रिश्तेदारों ने उसे सलाह दी कि वह अपने पिता से अलग हो जाए और दूसरी लड़की से शादी कर ले, लेकिन उसने इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि वह अब घर छोड़कर सड़क पर रहने लगा है।
इस तरह का एक मामला चीन में भी देखा गया था, जहां एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को अपने पिता से मिलवाया और पिता ने पहली मुलाकात में ही उसे पसंद कर लिया।
You may also like
RR से हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने ही इस शर्मनाक रिकॉर्ड की कर ली बराबरी
Sensex : बैंक शेयरों में आई तेजी से सेंसेक्स-निफ्टी मजबूत, विदेशी निवेशकों ने की बिकवाली
स्टॉक मार्केट में एक्रेशन फार्मा की कमजोर एंट्री से निराशा, लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट के बावजूद घाटे में निवेशक
नेहा सिंह राठौर की मुश्किलें बढ़ीं, PM Modi पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में यूपी में FIR दर्ज
60 की उम्र में भी दिखेंगे 30 के! जानिए पानी पीने का ये चमत्कारी तरीका