बॉलीवुड: प्यार की कोई सीमाएं नहीं होतीं, न ही यह उम्र, धर्म या रंग-रूप देखता है। कई लोग अपने प्यार के लिए हर बाधा को पार कर जाते हैं। बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों ने भी अपने प्यार के लिए धर्म की परवाह नहीं की। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे जिन्होंने मुस्लिम लड़कों से शादी की और खुद भी इस्लाम अपनाया।
1. सोनाक्षी सिन्हा
इस सूची में पहले स्थान पर हैं सोनाक्षी सिन्हा। उन्होंने अपने लंबे समय के मुस्लिम प्रेमी जहीर इकबाल से रजिस्टर्ड विवाह किया। दोनों ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया और एक साल तक लिव-इन में भी रहे। इस शादी को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया। हालांकि, उनके माता-पिता ने शादी में शामिल होकर इन अफवाहों को खारिज कर दिया।
हालांकि, सोनाक्षी के भाई इस शादी में शामिल नहीं हुए। फिर भी, उन्होंने अपने प्यार को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया। लेकिन आज भी उन्हें मुस्लिम लड़के से शादी करने के लिए ट्रोल किया जाता है। हाल ही में कवि कुमार विश्वास ने भी उन पर टिप्पणी की थी।
2. करीना कपूर
दूसरे स्थान पर हैं करीना कपूर। जब उन्होंने सैफ अली खान से शादी करने का निर्णय लिया, तो यह काफी विवाद का विषय बन गया। सैफ न केवल करीना से उम्र में बड़े थे, बल्कि वह मुस्लिम और तलाकशुदा भी थे। करीना के इस फैसले ने सभी को चौंका दिया और उन्हें ट्रोल किया गया। लेकिन उन्होंने किसी की बातों की परवाह नहीं की और सैफ से शादी कर ली।
शादी के बाद जब उनके बच्चे हुए, तो उन्होंने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा, जिससे फिर से विवाद खड़ा हो गया। कहा गया कि करीना ने मुस्लिम धर्म अपनाया है, इसलिए उन्होंने यह नाम रखा। हाल ही में कवि कुमार विश्वास ने भी इस नाम पर असहमति जताई। शादी के इतने साल बाद भी करीना कभी अपने पति तो कभी अपने बच्चों के नाम को लेकर चर्चा में रहती हैं।
You may also like
अनौपचारिक चीनी प्रतिबंध भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को पहुंचा रहे नुकसान : इंडस्ट्री
कांग्रेस भ्रष्टाचार और लूट की संस्कृति का जनक: तरुण चुघ
भारत कैसे बना फ्रेंच फ्राइज़ का सुपरपावर?
सीएम योगी की मुहिम से बलरामपुर की सुआंव और बहराइच की टेढ़ी नदी में फिर से लौटने लगा जीवन
वाराणसी में जब सीएम योगी बने टीचर, मंत्री बने स्टूडेंट, पढ़ाया पर्यावरण संरक्षण का पाठ