भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ उदयपुर में लोकतंत्र के प्रहरी सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने गहलोत के दावे को गलत बताया। मदन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार के चेहरे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को हटाने की कोई साजिश नहीं चल रही है। भाजपा में सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय है। केंद्र-राज्य की डबल इंजन सरकार अच्छा काम कर रही है। उन्होंने पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा और कहा कि गहलोत जैसा गंभीर व्यक्ति तीन बार राजस्थान का सीएम रह चुका है। वे लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता में आए और इस लोकतंत्र के हत्यारों के समर्थन में बोल रहे हैं।
अपनी अंतरात्मा में झांकना चाहिए- मदन राठौड़
साथ ही उन्होंने पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे शिक्षा मंत्री थे, तब सीएम और डिप्टी सीएम के बीच रस्साकशी होती थी, वह याद है। भाजपा में ऐसा नहीं है। यहां भाजपा संगठन और सरकार के बीच अच्छा समन्वय और सामंजस्य है। सरकार अच्छा काम कर रही है। डोटासरा खुद को भूलकर दूसरों पर पत्थर फेंकते हैं। उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।
सीएम भजनलाल को हटाने की साजिश चल रही है- गहलोत
गौरतलब है कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर में कहा था कि उनकी पार्टी के लोग सीएम के खिलाफ काम कर रहे हैं। दिल्ली में भी और राजस्थान में भी। उन्हें हटाने की भयंकर साजिश चल रही है। वह समझ नहीं रहे हैं और हम बार-बार समझा रहे हैं। युवाओं को मौका मिला है। पहली बार कोई विधायक मुख्यमंत्री बनता है तो यह बड़ी बात है। इसे बनाए रखें, बार-बार बदलने से क्या फायदा।
You may also like
कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम बना सकते हैं नई पार्टी, सोशल मीडिया पर दिए संकेत
Jio और Airtel ने मई में जोड़े 99 फीसदी से ज्यादा नए ग्राहक
Naga Chaitanya और Sobhita Dhulipala के साथ वीकेंड बिताने की खास बातें
क्या अमिताभ बच्चन फिर से लौटेंगे 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में? जानें क्या कहा बिग-बी ने!
क्या मल्लिका शेरावत बिहार में बनाएंगी फिल्म? जानें उनकी खास बातें!