भाेपाल। आज (गुरुवार काे) विश्व डाक दिवस है। प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को यह दिन मनाया जाता है, जो 1874 में स्विट्जरलैंड की राजधानी बर्न में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की वर्षगांठ है। 1969 में टोक्यो, जापान में आयोजित यूपीयू कांग्रेस द्वारा इसे विश्व डाक दिवस घोषित किया गया था। मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने विश्व डाक दिवस पर डाक सेवा से जुड़े कर्मियाें काे शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा देश के कोने-कोने तक संवेदनाओं, संदेशों और विश्वास की डोर सुदृढ़ करने वाले आप सभी डाक कर्मी बंधुओं को 'विश्व डाक दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पहाड़ों की दुर्गम वादियों से लेकर रेगिस्तान की तपती धरती तक, घने जंगलों से लेकर दूर-दराज के गांवों तक, आप सभी ने अथक परिश्रम व समर्पण से दूरियों को मिटाया है, रिश्तों को जीवित रखा है।
You may also like
भारत और झारखंड की समावेशी सोच को स्पीकर ने सीपीए सम्मेलन में किया प्रस्तुत
पतंजलि की नई रिसर्च: गंजेपन का आयुर्वेदिक इलाज संभव
भारत सरकार का नया ओवरसीज मोबिलिटी विधेयक, प्रवासी भारतीयों के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करेगा
ट्रम्प ने ईरान पर हुए हमलों को बताया गाजा शांति समझौते का निर्णायक कारक
मप्र ट्रैवल मार्ट 2025 : मध्य प्रदेश में लगेगा पर्यटन का महाकुंभ, भोपाल में 11 से 13 अक्टूबर तक होगा आयोजन