
पूर्वी चंपारण। जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में शुक्रवार की देर रात आग से झुलस कर एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका धीरज दूबे की पत्नी रागिनी देवी (30) है। रागिनी, गोविंदगंज थाना क्षेत्र के मंगुरांहा गांव निवासी सूर्यदेव मिश्रा की पुत्री थीं। उनका विवाह 2014 में हुआ था और उनके दो पुत्र हैं। बताया जा रहा है कि रात में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद रागिनी छत पर बने किचन में गईं और आग लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहाड़पुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। हालांकि, मृतका के भाई प्रेम कुमार ने पति धीरज दुबे, ससुर हरेन्द्र दुबे, सास निशा देवी, तथा अन्य ससुराल पक्ष के सदस्यों पर षड्यंत्रपूर्वक हत्या कर जलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शादी के कुछ साल बाद से ही रागिनी को प्रताड़ित किया जाता था। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच में जुटी है।
You may also like
जब एक ख़ास 100 की तलाश में बल्लेबाज ने दूसरी टीम के खिलाड़ियों को 'रिश्वत' का ऑफर दिया!
Aaj ka Meen Rashifal 11 August 2025 : सितारे मीन राशि वालों पर बरसाएंगे सौभाग्य, आज का राशिफल जरूर पढ़ें
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
एएमयू में जुमे की नमाज़ रोकने, लाठीचार्ज और उत्पीड़न के आरोप: प्रशासन का जवाब क्या?
Aaj Ka Rashifal 12 August 2025: जाने क्या कहते है आज आप के सितारे और कैसा रहेगा आप का दिन