मुंबई। पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 साल की उम्र में रविवार को निधन हो गया है। प्रिया मराठे फेमस टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता' में वर्षा का किरदार निभाकर लोगों की दिल जीत लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया मारठे कैंसर से जंग हार गईं। उनकी मौत की खबर से इंडस्ट्री सदमे में हैं और फैंस भी सन्न हैं।
प्रिया मराठे ने हिंदी के अलावा मराठी टीवी सीरियल्स में भी काम किया था। वो कैंसर से लंबे समय से जंग लड़ रही थीं। उन्होंने मीरा रोड स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। उनके परिवार में माँ और पति अभिनेता शांतनु मोघे हैं। प्रिया का जन्म 23 अप्रैल 1987 को ठाणे में हुआ और 2006 में मराठी धारावाहिक "या सुखनो या" से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
You may also like
टीचर्स डे की पार्टी बनी अश्लीलता का अड्डा? ठाकुरद्वारा में हंगामा
'घाटी' ट्रेलर: अनुष्का शेट्टी ने ज़बरदस्त भूमिका में बिखेरा जलवा, प्रभास ने 'स्वीटी' की हौसलाअफ़ज़ाई की
15` मिनट में दही से चमक जाएगा चेहरा बस मिला लें यह चीज, एक्सपर्ट ने बताया दमदार घरेलू नुस्खा
गौ महाकुंभ का जयपुर में भव्य आगाज
ईद मिलादुन्नबी के दौरान किया गया यातायात व्यवस्था में बदलाव