
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में स्थित ग्राम सिमलावदा में सोमवार को दुर्लभ जीव पैंगोलिन मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और पैंगोलिन को रेस्क्यू किया। उसे पिंजरे में बंद कर वन विभाग कार्यालय लाया गया है।
बताया गया है कि ग्रामीण दूलेसिंह दायमा के मकान में रविवार रात को पैंगोलिन दिखाई दिया था। तब ग्रामीण ने उसे बिना नुकसान पहुंचाए शौचालय में बंद कर दिया था। सुबह रतलाम जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल जायसवाल जो कि गांव सिमलावदा के ही निवासी है, उन्हें सूचना दी। जब गांव में इस जीव के होने की जानकारी मिली तो ग्रामीण इसे देखने पहुंचे। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने दायमा के घर में शौचालय में पैंगोलिन को रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया।
वन विभाग रतलाम परिक्षेत्र के सहायक सुखसिंह डांगी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर जाकर जीव को सुरक्षित रेक्स्यू कर वन विभाग कार्यालय में रखा है। वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश के बाद इसे छोड़ा जाएगा। डांगी के अनुसार उन्होंने भी पहली बार इस तरह का जीव देखा है, जो कि हलके पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है। शाम को भी सिमलावदा समेत आसपास के क्षेत्र में जाकर सर्चिंग की है तो कि और भी इस प्रकार के जीव तो नहीं है।
जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जायसवाल ने बताया कि सुबह गांव के दुलेसिंह दायमा ने इस बारे में बताया। रात भर सुरक्षा कर उसे जीव को सुरक्षित रखा। पहली बार में गांव में इस तरह का जीव देखा गया। रात भर ध्यान रखने पर जायसवाल ने ग्रामीण दायमा को पांच हजार रुपए का इनाम देकर सम्मानित भी किया।
You may also like
नसों से कॉलेस्ट्रोल को निचोड़कर निकाल देगी यह` चाय, तुलसी और अदरक से बनने वाली इस हर्बल टी की रेसिपी जानें यहां
विराट-रोहित के फैंस को चुभ जाएगा गौतम गंभीर का ये बयान, पहली बार वापसी पर तोड़ी चुप्पी, अब 2027 वर्ल्ड...?
उत्तर प्रदेश सरकार के कार्मिकों को दीपावली से पहले सीएम योगी का बड़ा उपहार, बोनस देने का निर्णय
IPL 2026: पंजाब का ग्लेन मैक्सवेल रिप्लेसमेंट! ये 3 धाकड़ खिलाड़ी हो सकते हैं ऑक्शन में टारगेट
यूरोप में ₹2000 करोड़ का ऑर्डर मिलने के बाद इस डिफेंस पीएसयू स्टॉक ने पकड़ी तेज़ी, 5 साल में दिया 1000% से ज़्यादा का रिटर्न